• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

नाबालिग प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट – पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई गुत्थी..

by Uttar Akhand Jan Manch
August 16, 2025
in Haridwar
0
नाबालिग प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट – पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई गुत्थी..
Sponsor Name
Sponsor Name

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया हत्याकांड का खुलासा…

Sponsor Name

रुड़की। एक गुमशुदगी की रिपोर्ट ने पुलिस को ऐसे अपराध का सुराग दिया जिसकी परतें खुलते ही सब हैरान रह गए। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने में मृतक की कथित प्रेमिका और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है।

मामला

दिनांक 13 अगस्त 2025 को चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी व्यक्ति ने अपने 18 वर्षीय पुत्र दीपक रावत के गुमशुदा होने की शिकायत गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। युवक 10 अगस्त 2025 को रात्रि करीब 08:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से निकला था और वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद आ रहा था।

जांच का खुलासा

जांच के दौरान पता चला कि दीपक रावत का प्रेम-प्रसंग मकतूलपुरी, रुड़की निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने उम्र कम होने के कारण शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद दीपक ने किशोरी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।

इसी बीच किशोरी की दोस्ती गाजियाबाद निवासी राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर से हो गई। राजा को जब किशोरी और दीपक के पूर्व संबंधों का पता चला तो उसने दीपक को धमकी दी।

दीपक द्वारा बार-बार संबंध बनाने के दबाव से परेशान किशोरी ने यह बात राजा को बताई। इसके बाद राजा शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक की हत्या की योजना बनाई।

हत्या की साजिश

10 अगस्त की रात, किशोरी ने दीपक को अपनी मौसी के घर मोदीनगर छोड़ने के लिए बुलाया। दीपक किशोरी को बाइक पर लेकर मोदीनगर पहुंचा। वहां सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा शर्मा अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर मिला। युवती ने दीपक से उन्हें अपनी मौसी का पड़ोसी बताकर मिलवाया।

इसके बाद दीपक को वे लोग छोटा हरिद्वार के पास नहर पटरी पर ले गए, जहां रात्रि लगभग 1:00 बजे राजा शर्मा और उसके साथियों ने गला दबाकर दीपक की हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद वे दीपक की बाइक लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तारी व बरामदगी

हत्या के बाद राजा शर्मा मोदीनगर से फरार हो गया। सुराग मिलने पर पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ मुंबई चला गया है। उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में एक टीम को मुंबई रवाना किया गया।

इधर उप निरीक्षक अजय शाह की टीम ने किशोरी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर राजा शर्मा के साथी मोहसिन को 15 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।

किशोरी व मोहसिन की निशानदेही पर पुलिस ने दीपक रावत का शव थाना धौलाना, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र के गंगनहर से बरामद किया। स्थानीय थाना द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस हिरासत में

 1.⁠ ⁠विधि विवादित किशोरी, उम्र 17 वर्ष, निवासी मकतूलपुरी, रुड़की, जनपद हरिद्वार

 2.⁠ ⁠मोहसिन पुत्र मोबिन, निवासी सीकरी कला, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, उम्र 18 वर्ष

फरार आरोपी

राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर व एक अन्य साथी की तलाश जारी


पुलिस टीम

 1.⁠ ⁠सीओ रुड़की – नरेंद्र पंत  2.⁠ ⁠एसएचओ गंगनहर – आर.के. सकलानी। 3.⁠ ⁠एसआई – अजय शाह। 4.⁠ ⁠ज.नि. – नवीन कुमार5.⁠ ⁠उ.नि. – मुनव्वर हुसैन। 6.⁠ ⁠उ.नि. – पंकज कुमार  7.⁠ ⁠उ.नि. – प्रवीण बिष्ट  8.⁠ ⁠महिला उ.नि. – करुणा रोकली। 9.⁠ ⁠अपर उ.नि. – ललिता। 10.⁠ ⁠हे.का. – इसरार। 11.⁠ ⁠महिला हे.का. – बबीता। 12.⁠ ⁠कां. – अर्जुन चौहान। 13.⁠ ⁠कां. – अजयवीर। 14.⁠ ⁠कां. – अमित सोलंकी। 15.⁠ ⁠कां. – प्रभाकर। 16.⁠ ⁠कां. – चेतन सिंह। 17.⁠ ⁠कां. – मनमोहन सैनी 18.⁠ ⁠कां. – लाल सिंह। 19.⁠ ⁠कां. – चमन

Tags: # haridwar police#minor#murder#roorkee
Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

This is India, not Kabul

This is India, not Kabul, अमीर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर बवाल

5 months ago
Kedarnath Dham: कपाट बंद, पर आस्था बरकरार — Promoting the Spirit of Winter Yatra in Devbhoomi

Kedarnath Dham: कपाट बंद, पर आस्था बरकरार — Promoting the Spirit of Winter Yatra in Devbhoomi

4 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC