• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

रुड़की के रनसुरा गांव में खेत के पेड़ पर उल्टा लटका मिला जिंदा गुलदार, रेस्क्यू में देरी पर उठे सवाल…

by Uttar Akhand Jan Manch
December 20, 2025
in Haridwar, Uttarakhand
0
रुड़की के रनसुरा गांव में खेत के पेड़ पर उल्टा लटका मिला जिंदा गुलदार, रेस्क्यू में देरी पर उठे सवाल…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की। रुड़की के लंढौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनसुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में पॉपुलर के एक ऊंचे पेड़ पर जिंदा गुलदार उल्टा लटका हुआ मिला। इस भयावह नज़ारे को देखकर लोगों की रूह कांप उठी। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Sponsor Name

ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार का एक पैर पॉपुलर के पेड़ की टहनी में फंस गया था, जिससे वह करीब 5 से 6 घंटे तक उल्टा लटका रहा। नीचे मौजूद लोगों की आवाज़ और हलचल से गुलदार लगातार छटपटाता रहा, जिससे ग्रामीणों की चिंता और डर और बढ़ गया।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कई घंटों तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली और वन विभाग के खिलाफ रोष जताया गया।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब गुलदार को नजदीक से देखने की होड़ में कुछ ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा डालने लगे। वन विभाग की टीम के बार-बार समझाने के बावजूद लोग गुलदार के बेहद करीब पहुंचते रहे। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद पेड़ काटकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और पिंजरे में बंद कर रेस्क्यू किया गया। गुलदार को वन विभाग की गाड़ी से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

हैरानी की बात यह रही कि जब तक पिंजरे वाली गाड़ी गांव से बाहर नहीं निकली, तब तक सैकड़ों ग्रामीण उसका पीछा करते रहे, मानो कोई तमाशा चल रहा हो। गाड़ी के गांव से बाहर निकलते ही जाकर भीड़ छंटी।

फिलहाल गुलदार सुरक्षित है, लेकिन यह घटना वन्यजीव रेस्क्यू में देरी, भीड़ की लापरवाही और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह भी साफ करती है कि वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार कितना ज़रूरी है, वरना एक छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

कलियर पुलिस ने गिरफ्तार किया नशा तस्कर…

कलियर पुलिस ने गिरफ्तार किया नशा तस्कर…

7 months ago
रुड़की: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ युवतियां और पांच युवक गिरफ्तार

रुड़की: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ युवतियां और पांच युवक गिरफ्तार

7 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC