• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

सहयोगी एनसीसी अधिकारी सम्मेलन का आयोजन, दो अधिकारियों को मिली पदोन्नति…

by Uttar Akhand Jan Manch
December 22, 2025
in Haridwar, National
0
सहयोगी एनसीसी अधिकारी सम्मेलन का आयोजन, दो अधिकारियों को मिली पदोन्नति…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की में कर्नल अमन कुमार सिंह के निर्देशन में सहयोगी एनसीसी अधिकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एनसीसी कैडेट्स को मिलने वाले वर्दी भत्ते, आगामी कैंप, फायरिंग अभ्यास और निकट भविष्य में होने वाली प्रमाण पत्र परीक्षाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन में 38 विद्यालयों के एनसीसी अधिकारियों एवं केयरटेकरों ने प्रतिभाग किया और अपने-अपने विद्यालयों में संचालित एनसीसी गतिविधियों की रिपोर्ट साझा की।
एनसीसी गतिविधियों पर समीक्षा, वर्दी भत्ते को लेकर दिए गए निर्देश
सम्मेलन के दौरान नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर के सेकंड ऑफिसर (डॉ) पारस कुमार एवं आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की के सेकंड ऑफिसर नीरज नौटियाल को पदोन्नत कर फर्स्ट ऑफिसर बनाया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कैडेट्स को महानिदेशक एनसीसी, नई दिल्ली द्वारा डीबीटी के माध्यम से वर्दी भत्ता सीधे खातों में भेजे जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी और इसे शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ स्कंध से मेजर (डॉ) गौतम वीर, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार सुनील कुमार सहित अनेक एनसीसी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sponsor Name

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

हैदराबाद हत्याकांड: टैक्सी चालक ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, नदी में फेंका

हैदराबाद हत्याकांड: टैक्सी चालक ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, नदी में फेंका

6 months ago
पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज किया मुकदमा, चार आरोपी नामज

पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज किया मुकदमा, चार आरोपी नामज

4 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC