• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

सुलह की उम्मीद लेकर दिल्ली गया युवक बना हत्या का शिकार? ससुराल से 200 मीटर दूर मिले शव

by Uttar Akhand Jan Manch
January 10, 2026
in Crime, Nanital, Uttarakhand
0
सुलह की उम्मीद लेकर दिल्ली गया युवक बना हत्या का शिकार? ससुराल से 200 मीटर दूर मिले शव
Sponsor Name
Sponsor Name

हल्द्वानी:- पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से दिल्ली आए उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक युवक और उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों पर चोट के स्पष्ट निशान पाए जाने के बाद मृतकों के परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतक की पहचान हल्द्वानी के वैलेजली लॉज निवासी 32 वर्षीय रवि गुप्ता के रूप में हुई है। रवि की करीब दस वर्ष पहले दिल्ली के मंडावली निवासी अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद चल रहे थे, जिसको लेकर मामला दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए महिला हेल्पलाइन की ओर से रवि को 5 जनवरी को दिल्ली बुलाया गया था।

Sponsor Name


रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा और अपने आठ वर्षीय बेटे अभिमन्यु के साथ दिल्ली गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद रवि ने अपने बेटे को ससुराल में छोड़ दिया और महिला हेल्पलाइन कार्यालय में पत्नी अंजलि से मुलाकात की। इसके बाद से रवि और उसका दोस्त गोलू अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार 7 जनवरी को हल्द्वानी पुलिस से सूचना मिली कि रवि का शव मंडावली रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ है। जब परिवार दिल्ली पहुंचा तो उन्हें पता चला कि रवि का शव 5 जनवरी को ही मिल चुका था। आरोप है कि शव की पहचान के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड मौजूद होने के बावजूद परिजनों को समय पर कोई सूचना नहीं दी गई। इसी बीच 6 जनवरी को रवि के दोस्त गोलू शर्मा का शव भी उसी इलाके में मिलने की जानकारी सामने आई।


परिजनों का कहना है कि रवि के बाएं हाथ, पैर और जबड़े पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका और गहराती है। गोलू शर्मा हल्द्वानी में ऑटो चालक था और मूल रूप से बरेली का निवासी था। गोलू के परिजन शव को बरेली ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं रवि का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हल्द्वानी में किया गया।
मृतक रवि के पिता ओमकार गुप्ता नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली के समय रवि की पत्नी मायके चली गई थी। बाद में रवि का छोटा भाई नितिन उसे लेने दिल्ली गया, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद नितिन अपने भतीजे अभिमन्यु को हल्द्वानी ले आया था।
परिजनों ने यह भी बताया कि दोनों युवकों के शव रवि के ससुराल से महज 200 मीटर की दूरी पर मिले हैं, जिससे मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह महज संयोग नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने इस पूरे मामले में दिल्ली जाकर पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है। वहीं मृतक की पत्नी अंजलि ने भी अपने पति की हत्या किए जाने की बात कही है। फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में है, लेकिन परिजन निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

रुड़की में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

रुड़की में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

4 months ago
ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड का खात्मा

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड का खात्मा

7 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC