• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

रानीपुर (हरिद्वार) पुलिस का सत्यापन अभियान, 35 किरायेदारों की जांच, 6 मकान मालिकों पर कार्रवाई

by Uttar Akhand Jan Manch
January 11, 2026
in Haridwar, Uttarakhand
0
रानीपुर (हरिद्वार) पुलिस का सत्यापन अभियान, 35 किरायेदारों की जांच, 6 मकान मालिकों पर कार्रवाई
Sponsor Name
Sponsor Name

हरिद्वार:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक रविवार को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों, होटल व ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आमजन को किरायेदार एवं घरेलू सहायकों का सत्यापन कराना कितना आवश्यक है, इसके प्रति भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Sponsor Name


इसी अभियान के तहत रविवार को घने कोहरे एवं धुंध जैसे प्रतिकूल मौसम के बावजूद कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर महदूद एवं विष्णुलोक कॉलोनी में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, ठेली व फड़ लगाने वालों, कबाड़ियों, होटल व ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों तथा बिना सत्यापन घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच एवं सत्यापन किया।


सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मौके पर कुल 35 किरायेदारों का सत्यापन किया गया। वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर एवं बाहरी व्यक्तियों को रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत एक मकान मालिक का ₹5000 का नगद चालान किया गया, जबकि पाँच अन्य मकान मालिकों के विरुद्ध ₹50,000 के कोर्ट चालान जारी किए गए।


कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा भविष्य में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त होटल व ढाबों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी शीघ्र अपना पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सत्यापन अभियानों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

हाईकोर्ट से राहत के बाद घर पहुंचे सुरेश राठौड़, कांग्रेस और उर्मिला सनावर पर लगाए गंभीर आरोप

हाईकोर्ट से राहत के बाद घर पहुंचे सुरेश राठौड़, कांग्रेस और उर्मिला सनावर पर लगाए गंभीर आरोप

2 months ago
बाजपुर में खनन कारोबारी की संदिग्ध मौत, अवैध तमंचे से कनपटी पर लगी गोली…

बाजपुर में खनन कारोबारी की संदिग्ध मौत, अवैध तमंचे से कनपटी पर लगी गोली…

1 month ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC