रूडकी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रूडकी पुलिस ने युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रूडकी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा बूचड़ी फाटक, रूडकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त आशु को 7.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रूडकी में मु0अ0सं0 26/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
आशु पुत्र सुलेमान,
निवासी – कस्बा लंढौरा,
कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी विवरण
7.32 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
उ0नि0 बालम सिंह राठौर
हे0कानि0 03 युनुस बेग
कानि0 0873 गुलबहार
कानि0 1419 प्रदीप डंगवाल




