• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

PUBG गेम बना हिंसा की वजह, बच्चों का विवाद बड़ों की खूनी जंग में बदला…

by Uttar Akhand Jan Manch
January 25, 2026
in Crime, Haridwar
0
PUBG गेम बना हिंसा की वजह, बच्चों का विवाद बड़ों की खूनी जंग में बदला…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की। रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ऑनलाइन गेम PUBG को लेकर बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अब बड़ों के बीच खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पुरानी रंजिश ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक पिता और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

Sponsor Name

जानकारी के अनुसार यह मामला लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है। जावेद के बेटे और पड़ोस में रहने वाले युवक के बेटे के बीच PUBG खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय जावेद ने बीच-बचाव कर दोनों बच्चों को समझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के मन में रंजिश बनी रही।

आरोप है कि बीती देर शाम पड़ोसी युवक ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर जावेद के परिवार पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और फावड़े से हमला किया, जिसमें इरफान पुत्र जावेद और जुनैद पुत्र जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को परिजन तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, जबकि सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि PUBG जैसे ऑनलाइन गेम को लेकर बढ़ते विवाद कहीं समाज के लिए खतरनाक संकेत तो नहीं बनते जा रहे हैं?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

फोनिक्स यूनिवर्सिटी द्वारा आठवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

फोनिक्स यूनिवर्सिटी द्वारा आठवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

7 months ago
Are women's rights and the Constitution meaningless?

Are women’s rights and the Constitution meaningless?: ममता बनर्जी के बयान पर उठा तूफान

5 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC