गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की में रुड़की पुलिस द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वेलमेड हॉस्पिटल, टर्नर रोड, आईएसबीटी के निकट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून के सहयोग से लगाया गया।
शिविर के दौरान ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर एवं नेत्र जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के पुलिस जवानों, उनके परिवारजनों तथा आसपास के स्थानीय नागरिकों ने उठाया।
रुड़की पुलिस द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के प्रति पुलिस की संवेदनशील भूमिका को दर्शाना रहा।
शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों एवं पुलिस कर्मियों ने रुड़की पुलिस और वेलमेड हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।




