उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में सोमवार रात लगभग 10:05 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कंट्रोल रूम द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।
आईएमडी देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता बहुत कम होने के कारण यह सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाया।
इसके बाद तहसील चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट सहित अन्य क्षेत्रों से जानकारी ली गई, जहां कहीं भी भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन के अनुसार जनपद की सभी तहसीलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।



