रुड़की स्थित Indian Institute of Technology Roorkee के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आज एनसीसी के वरिष्ठ स्कंध कैडेट्स के लिए ‘सी’ प्रमाण पत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 731 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर ने बताया कि परीक्षा का संचालन कर्नल वीरेंद्र नेगी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा में ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न शामिल रहे।
इस दौरान National Cadet Corps ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है।
परीक्षा के सफल आयोजन में मेजर (डॉ) गौतम वीर, ले. (डॉ) इंदरदीप सिंह, ले. (डॉ) अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट एस.एस. नपलच्याल सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।




