हरिद्वार पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया, जो लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि एक वारंटी, जो काफी समय से फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा है, क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और संभावित स्थानों पर दबिश दी।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान गौरव पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम बोडावाली, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1832/2023 दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

