• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर इलाज जारी; बेटी ने सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप…

by Uttar Akhand Jan Manch
December 26, 2025
in Crime, Dehradun
0
एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर इलाज जारी; बेटी ने सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप…
Sponsor Name
Sponsor Name

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एम्स के पीआरओ शीलॉय मोहंती के अनुसार, बुधवार रात डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर उनके सीने से दो गोलियां निकालीं। विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी और इलाज में जुटे हुए हैं।

Sponsor Name

लक्सर में हुए कातिलाना हमले के बाद विनय त्यागी की बेटी तनवी भारद्वाज ने पुलिस सुरक्षा और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के दौरान सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि फायरिंग के समय साथ मौजूद चारों सिपाही गाड़ी से बाहर निकल गए और उनके पिता को अंदर ही छोड़ दिया। एक सिपाही ने राइफल उठाई, लेकिन फिर उसे रख दिया।

तनवी भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता को पहले से ही जान का खतरा था, जिसकी जानकारी उन्होंने रुड़की जेल में रहते हुए दी थी। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर रिमांड के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसे अनुमति भी मिली थी। इसके बावजूद केवल नाकेबंदी की गई और चार सिपाहियों के साथ एक ही वाहन भेजा गया।

उन्होंने इलाज में देरी का भी आरोप लगाया। तनवी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे हमला हुआ, लेकिन उनके पिता को तीन अलग-अलग अस्पतालों में घुमाया गया और रात करीब 12:30 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। यानी लगभग 12 घंटे बाद इलाज शुरू किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एंबुलेंस को सुरक्षा के बावजूद बेहद धीमी गति से चलाया गया, जिसकी जीओ-टैग वीडियो उनके पास मौजूद है।

बेटी ने यह भी सवाल उठाया कि जब मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पिता का बयान दर्ज किया जाना था, तब पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। जबकि एम्स में मिलने के दौरान पिता ने उन्हें देखकर स्वयं बातचीत की थी। ऐसे में यह कहना गलत है कि वह बयान देने की हालत में नहीं थे।

फिलहाल विनय त्यागी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिवार ने उनके जीवन को खतरा बताते हुए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

गणतंत्र दिवस पर रुड़की पुलिस ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…

गणतंत्र दिवस पर रुड़की पुलिस ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…

1 month ago
ऑपरेशन सिन्दूर: क्या संसद में सच्चाई दबाई जा रही है? थरूर के “मौनव्रत” का मतलब क्या है?

ऑपरेशन सिन्दूर: क्या संसद में सच्चाई दबाई जा रही है? थरूर के “मौनव्रत” का मतलब क्या है?

7 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC