• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Saturday, April 18, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand

जेल में ही रहीं ज्योति अधिकारी, हल्द्वानी में जमानत, लेकिन अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर के केस बने बाधा

by Uttar Akhand Jan Manch
January 13, 2026
in Uttarakhand
0
जेल में ही रहीं ज्योति अधिकारी, हल्द्वानी में जमानत, लेकिन अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर के केस बने बाधा
Sponsor Name
Sponsor Name

उत्तराखंड:- सोशल मीडिया ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों में उनके खिलाफ पहले से दर्ज कई मुकदमों के चलते उनकी रिहाई में लगातार अड़चनें आ रही हैं। हालांकि हल्द्वानी में दर्ज मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन अन्य जिलों में लंबित मामलों की वजह से मंगलवार शाम तक भी वह जेल से बाहर नहीं आ सकीं। अलग-अलग जनपदों में दर्ज मुकदमों की कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उनकी रिहाई टलती रही।

Sponsor Name


ज्योति अधिकारी के अधिवक्ता जितेंद्र बिष्ट ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए बताया कि संबंधित दोनों मामलों में अदालत से जमानत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ज्योति की ओर से एक वीडियो जारी कर सभी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाएगी। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को जानबूझकर आहत करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन यदि अनजाने में किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए खेद जताया जाएगा और माफी मांगी जाएगी।


कौन हैं ज्योति अधिकारी?


ज्योति अधिकारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर हैं, जो विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह मुख्य रूप से डांस से जुड़े वीडियो साझा करती हैं, जिनके जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा, समय-समय पर वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती नजर आती हैं। हाल के दिनों में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उन्होंने लगातार वीडियो बनाए थे, जो काफी चर्चा में रहे। इसी दौरान एक सार्वजनिक सभा में वह दरांती लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। सभा के दौरान दिए गए उनके बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुमाऊं की महिलाओं का काम केवल नाचने तक सीमित रह गया है, ने भी व्यापक नाराजगी पैदा की और इसी के बाद उनके खिलाफ कई स्थानों पर मुकदमे दर्ज किए गए।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

भारत में मॉनसून की बारिश का अपडेट: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण बादलफट, कम से कम 40 लोगों की मौत

भारत में मॉनसून की बारिश का अपडेट: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण बादलफट, कम से कम 40 लोगों की मौत

8 months ago
क्या भारतीयों को UK से निकाला जाएगा? भारत को 23 देशों की ‘पहले निर्वासित करो, बाद में अपील करो’ सूची में शामिल किया गया; जानिए किन पर पड़ेगा असर

क्या भारतीयों को UK से निकाला जाएगा? भारत को 23 देशों की ‘पहले निर्वासित करो, बाद में अपील करो’ सूची में शामिल किया गया; जानिए किन पर पड़ेगा असर

8 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC