• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

ज्वालापुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला गिरफ्तार, ₹10 हजार का चालान

by Uttar Akhand Jan Manch
January 13, 2026
in Haridwar, Uttarakhand
0
ज्वालापुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला गिरफ्तार, ₹10 हजार का चालान
Sponsor Name
Sponsor Name

हरिद्वार:- जनपद हरिद्वार में प्रतिबंधित एवं जानलेवा चाइनीज मांझा की बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ज्वालापुर क्षेत्र में पतंग एवं मांझा विक्रय करने वाली दुकानों पर पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर जांच व छापेमारी की गई। चेकिंग के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझा का भंडारण अथवा विक्रय न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sponsor Name


अभियान के दौरान पुलिस ने हिमांशु जायसवाल उर्फ भोला पुत्र अनिल जायसवाल, निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी दुकान पर मांझा न रखकर, दुकान पर कार्यरत एक लड़के के घर पर मांझा छिपाकर रखा था, जिससे वह कार्रवाई से बच सके। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से अल्प मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद किया गया, जिसके बाद उसके विरुद्ध ₹10,000 का चालान किया गया।


पुलिस ने सभी पतंग एवं मांझा विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी दुकानदार द्वारा प्रतिबंधित अथवा जानलेवा मांझा का भंडारण या विक्रय करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

VIDEO : Indigo Flight : Man Slapped | मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में पैनिक अटैक से जूझ रहे यात्री को थप्पड़ मारने की घटना ने उड़ान के बीच पैदा कर दिया हंगामा, वीडियो वायरल होने पर इंडिगो ने दी सफाई

VIDEO : Indigo Flight : Man Slapped | मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में पैनिक अटैक से जूझ रहे यात्री को थप्पड़ मारने की घटना ने उड़ान के बीच पैदा कर दिया हंगामा, वीडियो वायरल होने पर इंडिगो ने दी सफाई

9 months ago
हरिद्वार में अनोखी ‘मसान होली’, श्मशान की राख से खेला रंगोत्सव…

हरिद्वार में अनोखी ‘मसान होली’, श्मशान की राख से खेला रंगोत्सव…

2 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC