हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है।
इस फेरबदल के तहत कोतवाली नगर, ज्वालापुर, भगवानपुर, मंगलौर और बहादराबाद सहित कई महत्वपूर्ण थानों में नई तैनाती की गई है। इसे पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ताजा आदेश के अनुसार निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को नगर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक चंद्रभान सिंह को ज्वालापुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह मान को मंगलौर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अन्य कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
कुल 11 अधिकारियों के तबादलों को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



