जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर एक IIT छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने के बाद SDRF, NDRF और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
दिनांक 16 फरवरी 2026 को सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने स्वयं घटनास्थल और सर्च क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्च ऑपरेशन में लगी सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम ने आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन और डीप डाइविंग तकनीक का उपयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहरे स्थानों और तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की।
लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के परिणामस्वरूप आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को उक्त छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।




