• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Saturday, April 18, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Nanital

हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के अपमान का आरोप, FIR दर्ज

by Uttar Akhand Jan Manch
January 10, 2026
in Nanital, Uttarakhand
0
हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के अपमान का आरोप, FIR दर्ज
Sponsor Name
Sponsor Name

नैनीताल:- हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर सक्रिय महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर दराती लहराते हुए हिंदू देवी-देवताओं, उत्तराखंड की संस्कृति और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बगवाड़ा निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला ब्लॉगर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किच्छा रोड बगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी पत्नी टीडी त्रिपाठी ने पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया कि वह उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं, देवी-देवताओं और नारी शक्ति का सम्मान करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हल्द्वानी के हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी सार्वजनिक स्थान पर हाथ में दराती लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं, स्थानीय संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं।

Sponsor Name


शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में ब्लॉगर द्वारा कुमाऊं की महिलाओं को नीचा दिखाने वाली टिप्पणियां की गई हैं और उनकी सांस्कृतिक परंपराओं का मजाक उड़ाया गया है। आरोप है कि इस दौरान देवी-देवताओं को लेकर भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। ममता त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के सार्वजनिक बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इधर, खटीमा के कंजाबाग निवासी सावित्री चंद ने भी पुलिस को अलग से तहरीर सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी द्वारा कुमाऊं की महिलाओं के लिए अपमानजनक, अशोभनीय और हीन भावना से भरे शब्दों का प्रयोग किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस वीडियो के माध्यम से कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपराओं और महिलाओं का सार्वजनिक रूप से उपहास किया गया, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश है।
पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर भी आरोपित ब्लॉगर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक किशोर पंत को सौंपी गई है। इस दौरान कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

स्कूल के बाहर छात्रों पर फायरिंग, इलाके में दहशत…

स्कूल के बाहर छात्रों पर फायरिंग, इलाके में दहशत…

1 month ago
कांग्रेस में कार्यकर्ता कमांडर बनने की चाह, प्रदेश अध्यक्ष टीम गठन में अटकलें…

कांग्रेस में कार्यकर्ता कमांडर बनने की चाह, प्रदेश अध्यक्ष टीम गठन में अटकलें…

2 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC