• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Saturday, May 30, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Politics

नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, महाराणा प्रताप जयंती समारोह में किया जनजातीय विकास का ऐलान…

by Uttar Akhand Jan Manch
May 16, 2026
in Politics, Udham Singh Nagar
0
नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, महाराणा प्रताप जयंती समारोह में किया जनजातीय विकास का ऐलान…
Sponsor Name
Sponsor Name

नानकमत्ता की पावन धरती पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और थारू समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार एवं सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।नानकमत्ता में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप को भारत के स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा के लिए हमें सदैव अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहिए।मुख्यमंत्री ने थारू समाज की संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षा, आवास, छात्रावास, खेल सुविधाएं, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत दी जा रही करोड़ों रुपये की सहायता का भी उल्लेख किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान और उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। राज्य सरकार भी जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए नानकमत्ता क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। इनमें उप तहसील को पूर्ण तहसील और नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग प्रमुख रही।नानकमत्ता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sponsor Name
Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रह्मखाल के छात्रों ने बनाई सड़क सुरक्षा डिवाइस, राष्ट्रीय स्तर पर जीते पुरस्कार…

राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रह्मखाल के छात्रों ने बनाई सड़क सुरक्षा डिवाइस, राष्ट्रीय स्तर पर जीते पुरस्कार…

3 months ago
बिजली के तार डालते समय टूटा सीमेंट का खंभा, लाइनमैन की मौत

बिजली के तार डालते समय टूटा सीमेंट का खंभा, लाइनमैन की मौत

10 months ago

Popular News

  • रुड़की के जन जीवन अस्पताल में फिर हंगामा! गर्भवती महिला के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग…

    रुड़की के जन जीवन अस्पताल में फिर हंगामा! गर्भवती महिला के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • आईआईटी रुड़की और स्काईस्किल अकादमी मिलकर तैयार करेंगे ईवी सेक्टर के विशेषज्ञ…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • लंढौरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच अस्पताल सील…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, तीन चोरी की बाइक बरामद…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विंडलास बायोटेक में कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और ब्रेक सिस्टम खत्म करने की मांग…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC