• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम से सतर्क रहने की सलाह : एसपी देहात…

by Uttar Akhand Jan Manch
November 24, 2025
in Haridwar, Politics
0
एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम से सतर्क रहने की सलाह : एसपी देहात…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की में 18 नवंबर 2025 से संचालित सात दिवसीय शिविर के दौरान कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के सातवें दिन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, हरिद्वार श्री शेखर चंद्र सुयाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की।

Sponsor Name

अतिथि का स्वागत संस्थान के कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अपने संबोधन में एसपी देहात ने बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषकर छात्र वर्ग, जो ऑनलाइन क्लासेस, सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग करता है, साइबर ठगों का आसान निशाना बन रहा है।

उन्होंने कैडेट्स और उनके अभिभावकों से अपील की कि—

बैंक खाता, आधार नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

अजनबी लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ई-मेल/मैसेज तुरंत डिलीट कर दें।

सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, लोकेशन व तस्वीरें सार्वजनिक न करें।

केवल भरोसेमंद व आधिकारिक ऐप्स का ही उपयोग करें और अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड न करें।

किसी भी साइबर अपराध की आशंका होने पर टोल-फ्री नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग या महत्वपूर्ण लॉगिन न करें।

शिविर निरीक्षण के दौरान रुड़की ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कहा कि लालच और डर ऐसी दो स्थितियां हैं जिनके चलते अधिकांश लोग साइबर अपराधों का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि कैडेट्स सुरक्षित डिजिटल वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें और आगे बढ़ें।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर (डॉ.) गौतम वीर, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैंप मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, लेफ्टिनेंट (डॉ.) अंजना गोसाई, ले. रत्नेश कुमार, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सीटीओ वंदना चौहान, सीटीओ पंकज कुमार, सीटीओ प्रियंका प्रजापति, सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज पाल, बीएचएम केशवानंद, हवलदार राजेंद्र सिंह, हवलदार पूर्ण सिंह सहित 475 कैडेट्स व स्टाफ उपस्थित रहे।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

गंगनहर की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित…

गंगनहर की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित…

2 months ago
धर्मस्थल सामूहिक दफन मामला: छठी जगह पर कुछ कंकालों के अवशेष मिले

धर्मस्थल सामूहिक दफन मामला: छठी जगह पर कुछ कंकालों के अवशेष मिले

9 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC