• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

“कुम्भ मेला 2027: उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने सुरक्षा, भीड़ और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की”

by Uttar Akhand Jan Manch
January 7, 2026
in Haridwar, Uttarakhand
0
उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक: मानव–वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण, कॉरिडोर संरक्षण और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर ।
Sponsor Name
Sponsor Name

हरिद्वार:- 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को भव्य, सुव्यवस्थित और डिजिटल तकनीक के माध्यम से सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन एवं राज्य मंत्री विनय रोहिला ने सीसीआर सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Sponsor Name


बैठक में मंत्री विनय रोहिला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि कुंभ मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की प्रशासनिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और आपदा प्रबंधन प्रणाली की एक ऐतिहासिक परीक्षा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण और तैयारियों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत रूप से की जाए, ताकि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।


उन्होंने बताया कि कुंभ मेला में बाढ़, अग्निकांड, भगदड़, स्वास्थ्य आपातस्थिति, मौसम जनित आपदाएं और अफवाह जैसी चुनौतियां स्वाभाविक हैं। इसलिए कोई भी कार्य घटना के बाद प्रतिक्रिया देने पर निर्भर न हो, बल्कि पूर्व तैयारी और जोखिम आधारित आपदा प्रबंधन मॉडल अपनाया जाए।


भीड़ प्रबंधन को सबसे संवेदनशील पहलू बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के अनुसार सेक्टरवार योजना, वैकल्पिक निकासी मार्ग और होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएं। यातायात प्रबंधन में रेलवे, रोडवेज और निजी वाहनों के लिए अलग योजना बनाई जाए। जल प्रबंधन के लिए गंगा एवं घाटों में जलस्तर की निरंतर निगरानी, चेतावनी प्रणाली, रेस्क्यू बोट, गोताखोर और लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


अग्नि सुरक्षा के लिए टेंट सिटी, अखाड़ों, विद्युत व्यवस्था और सामुदायिक रसोई क्षेत्रों में फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को कुंभ की रीढ़ बताते हुए उन्होंने फील्ड हॉस्पिटल, मोबाइल मेडिकल यूनिट, मेडिकल पोस्ट और एंबुलेंस नेटवर्क को पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश दिए।


बैठक में नगर निगम, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई, सिंचाई विभाग, पुलिस, जल संस्थान, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, जिला पूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, एचआरडीए सहित सभी संबंधित विभागों ने अपने विभागीय कार्य और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।


इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के. सिंह, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, सीओ कुंभ बिपेंदर सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

किसानों की समस्याओं को लेकर..उत्तराखंड किसान मोर्चा ने की रुड़की में महापंचायत..

किसानों की समस्याओं को लेकर..उत्तराखंड किसान मोर्चा ने की रुड़की में महापंचायत..

6 months ago
तेज आवाज बनी मुसीबत, रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट जब्त

तेज आवाज बनी मुसीबत, रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट जब्त

3 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC