• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Dehradun

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: वन्यजीव हमलों में घायल लोगों का 15 लाख तक मुफ्त इलाज

by Uttar Akhand Jan Manch
January 12, 2026
in Dehradun, Politics, Uttarakhand
0
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: वन्यजीव हमलों में घायल लोगों का 15 लाख तक मुफ्त इलाज
Sponsor Name
Sponsor Name

देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच राज्य सरकार ने वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वाले लोगों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। अब ऐसे मामलों में घायलों के इलाज पर होने वाला अधिकतम 15 लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत पांच लाख रुपये तक का उपचार अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत किया जाएगा, जबकि शेष 10 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि सरकार अपने स्तर से उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई इस घोषणा के अनुपालन में संबंधित प्रस्ताव पर वित्त विभाग से राय ली जा चुकी है और जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी किए जाने की तैयारी है। शासनादेश जारी होने से पहले ही सरकार ने एहतियातन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि यदि कहीं वन्यजीव हमले की कोई घटना सामने आती है, तो घायल व्यक्ति के समुचित और त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इलाज के अभाव में किसी प्रकार की जनहानि न हो।

Sponsor Name


राज्य का शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा हो, जहां वन्यजीवों का भय लोगों के मन में न बैठा हो। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में गुलदार, बाघ, हाथी और भालू जैसे वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए सरकार और वन विभाग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृत्यु होने की स्थिति में दी जाने वाली मुआवजा राशि को छह लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है।


वर्तमान में वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि के तहत चोट की गंभीरता के आधार पर 15 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है। हालांकि, मौजूदा नियमावली में घायलों के उपचार के लिए अलग से किसी वित्तीय प्रावधान का उल्लेख नहीं है। यद्यपि, सरकारी अस्पतालों में घायलों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती रही है, लेकिन गंभीर मामलों में निजी अस्पतालों में इलाज कराना कई बार आर्थिक रूप से पीड़ित परिवारों के लिए मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में वन्यजीव हमलों में घायल व्यक्तियों के इलाज पर 10 लाख रुपये तक का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार के इस निर्णय के अनुरूप वन विभाग की ओर से शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर अंतिम स्वीकृति के बाद इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

मिलावटखोरों पर शिकंजा: रुड़की में पनीर निर्माण इकाई की जांच

मिलावटखोरों पर शिकंजा: रुड़की में पनीर निर्माण इकाई की जांच

3 months ago
फर्जी फार्मा कंपनी के नाम पर ट्रामाडोल बनाने की साजिश नाकाम, 325 किलो कच्चा माल जब्त, प्लांट हेड गिरफ्तार

फर्जी फार्मा कंपनी के नाम पर ट्रामाडोल बनाने की साजिश नाकाम, 325 किलो कच्चा माल जब्त, प्लांट हेड गिरफ्तार

9 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC