• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

बहनोई निकला करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड, जमीन सौदे की रकम के लालच में रची थी साजिश

by Uttar Akhand Jan Manch
January 14, 2026
in Crime, Dehradun, Uttarakhand
0
बहनोई निकला करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड, जमीन सौदे की रकम के लालच में रची थी साजिश
Sponsor Name
Sponsor Name

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घर में घुसकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पीड़ित का बहनोई ही मास्टरमाइंड निकला, जिसने जमीन के सौदे में मिले करोड़ों रुपये के लालच में अपने पेशेवर साथियों से लूट करवाई। पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित शराफत अली ने सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का करोड़ों रुपये में सौदा किया था। इसी सौदे को लेकर शराफत की सगी बुआ के दामाद बुशरान राणा को जानकारी मिली थी कि बयाने के तौर पर उसे एक करोड़ 80 लाख रुपये मिले हैं। इस सूचना के बाद बुशरान ने मुजफ्फरनगर से अपने पेशेवर साथियों को देहरादून बुलाया और पूरी वारदात की योजना बनाई।

Sponsor Name

बीती आठ जनवरी की रात गिरोह ने पटेलनगर थाना क्षेत्र के वन विहार स्थित शराफत के घर में सुनियोजित तरीके से धावा बोला। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाया, उनके साथ मारपीट की और लूटपाट कर फरार हो गए। हालांकि, आरोपियों को उम्मीद के मुताबिक बड़ी रकम हाथ नहीं लगी, क्योंकि अंतिम समय में जमीन का सौदा रद्द हो चुका था और बयाने की रकम शराफत को मिली ही नहीं थी।इसके चलते बदमाश केवल एक लाख रुपये नकद और कुछ लाख रुपये मूल्य के गहने ही लूट सके।

पुलिस को शुरू से ही इस वारदात में किसी करीबी की भूमिका होने का शक था। इसी आधार पर कोतवाली पटेलनगर और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान घटनास्थल और फरार होने के रास्तों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हो सकी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तेलपुर चौक के पास घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बुशरान राणा और आसिफ उर्फ बबलू खतौली, इरफान और वासिफ कजियान तथा राजकुमार उर्फ अनिल बुढ़ाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 91 हजार 950 रुपये, दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं से लूटे गए गहनों की बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

हरिद्वार में अनोखी ‘मसान होली’, श्मशान की राख से खेला रंगोत्सव…

हरिद्वार में अनोखी ‘मसान होली’, श्मशान की राख से खेला रंगोत्सव…

2 months ago
बिजली के तार डालते समय टूटा सीमेंट का खंभा, लाइनमैन की मौत

बिजली के तार डालते समय टूटा सीमेंट का खंभा, लाइनमैन की मौत

9 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC