• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

बाजपुर में खनन कारोबारी की संदिग्ध मौत, अवैध तमंचे से कनपटी पर लगी गोली…

by Uttar Akhand Jan Manch
January 27, 2026
in Crime, Udham Singh Nagar
0
बाजपुर में खनन कारोबारी की संदिग्ध मौत, अवैध तमंचे से कनपटी पर लगी गोली…
Sponsor Name
Sponsor Name

बाजपुर। ग्राम बन्नाखेड़ा में एक खनन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक घटना के समय घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने गए हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है।

Sponsor Name

जानकारी के अनुसार, ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी 40 वर्षीय गुरजीत सिंह रविवार दोपहर घर पर अकेले थे। इसी दौरान घर में रखे एक अवैध तमंचे से कनपटी पर गोली चलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिवार के सदस्य गुरुद्वारा से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां खून से लथपथ गुरजीत सिंह का शव पड़ा मिला।

शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान और बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया गया कि गुरजीत सिंह उत्तर प्रदेश के स्वार (रामपुर) क्षेत्र में साझेदारी में स्टोन क्रशर स्थापित करने की तैयारी कर रहे थे और शनिवार को ही उन्हें क्रशर लगाने की अनुमति मिली थी। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और चंडीगढ़ के एक अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। उन्हें नींद न आने की समस्या भी बताई जा रही है।कहां से आया अवैध तमंचा, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि गुरजीत सिंह किराए के मकान में रह रहे थे, जबकि उनका स्वयं का मकान बन्नाखेड़ा में निर्माणाधीन है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

घटना में प्रयुक्त तमंचा अवैध पाया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार मृतक के पास कहां से आया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों, मृतक की मानसिक स्थिति और अवैध हथियार की आपूर्ति से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

त्योहारों में मिठाइयों की मिलावट पर कार्रवाई क्यों होती है देर से? कब जागेगा प्रशासन?

5 months ago
होली पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू…

होली पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू…

5 days ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC