मंगलौर | हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
मुनीर पुत्र दिलशाद, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
बरामद माल:
5 लीटर कच्ची शराब।
पुलिस टीम:
कांस्टेबल मोहन पवार
कांस्टेबल उत्तम सिंह




