• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Politics

CM धामी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, ओवरलोड वाहनों पर 24 घंटे चलेगा अभियान…

by Uttar Akhand Jan Manch
February 16, 2026
in Politics, Udham Singh Nagar
0
CM धामी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, ओवरलोड वाहनों पर 24 घंटे चलेगा अभियान…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुद्रपुर। जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों के बढ़ते खतरे को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मामले का कड़ा संज्ञान लेने के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं।

Sponsor Name

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं कि ओवरलोड, ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइविंग और अनफिट डंपरों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त अभियान चलाया जाए। यातायात नियमों के पालन के लिए 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक महीने में कई हादसे, सख्ती के निर्देश

पिछले एक महीने में जिले में डंपरों की बेलगाम रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लिया।

शनिवार को ऊधम सिंह नगर कार्निवाल में रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री रात में खटीमा रवाना हो गए और रविवार सुबह अपने आवास पर मौजूद एसएसपी अजय गणपति को सख्त निर्देश दिए कि जिले में बेलगाम रफ्तार पर नियंत्रण किया जाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

24 घंटे निगरानी, तय होगी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही एसएसपी ने रोडमैप तैयार कर जिला मुख्यालय लौटते ही सभी सीओ, कोतवाल और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। निर्देश दिए गए कि—

  • उन मार्गों और स्थानों को चिन्हित किया जाए, जहां से सर्वाधिक ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहन गुजरते हैं।
  • जिले के सभी दुर्घटना संभावित ‘डेंजर स्पॉट’ चिह्नित किए जाएं।
  • 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जाए और नियमित अपडेट साझा किया जाए।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि ओवरलोड, ओवरस्पीड या ड्रिंक एंड ड्राइविंग के कारण कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

2 months ago
Kedarnath Dham: कपाट बंद, पर आस्था बरकरार — Promoting the Spirit of Winter Yatra in Devbhoomi

Kedarnath Dham: कपाट बंद, पर आस्था बरकरार — Promoting the Spirit of Winter Yatra in Devbhoomi

6 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC