एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के बाद विपक्षी कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। हरिद्वार में ऋषिकुल चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर के साथ इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला भी जलाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में फैसले ले रही है और उसकी गलत नीतियों के कारण महंगाई पर काबू नहीं पाया जा रहा है। उन्होंने गैस के दाम बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की।




