उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ग्रहण की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
शपथ लेने की खबर मिलते ही प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र और कार्यालय पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि उनके मंत्री बनने से रुड़की क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
फिलहाल पूरे रुड़की में जश्न का माहौल है और समर्थक इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।




