• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Dehradun

चारधाम यात्रा से पहले बड़ा कदम: सड़क सुरक्षा को लेकर हरिद्वार में विशेष ट्रेनिंग…

by Uttar Akhand Jan Manch
March 25, 2026
in Dehradun, Haridwar, Politics
0
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा कदम: सड़क सुरक्षा को लेकर हरिद्वार में विशेष ट्रेनिंग…
Sponsor Name
Sponsor Name

हरिद्वार: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा हरिद्वार के एक निजी होटल में “सुरक्षित साथी गिग वर्कर रोड सेफ्टी एवं इमरजेंसी रिस्पांस ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिवहन मंत्री प्रदीप बत्राने दीप प्रज्वलित कर की।

Sponsor Name

इस दौरान उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए राज्य के प्रवेश द्वार गुरुकुल नारसन में एक आधुनिक सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र पर एआरटीओ कार्यालय भी संचालित होगा, जहां वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ ही ग्रीन कार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों और ड्राइवरों को बार-बार रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे अपनी यात्रा आसानी से पूरी कर सकेंगे। साथ ही यहां शौचालय, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

गुरुकुल नारसन में बनेगा आधुनिक सूचना केंद्र, गिग वर्कर्स को मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर और अन्य गिग वर्कर्स को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक साबित होते हैं।

इसके अलावा सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और त्वरित इमरजेंसी रिस्पांस को लेकर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर ये गिग वर्कर्स न केवल खुद सुरक्षित रह सकें बल्कि अन्य लोगों की भी समय पर मदद कर सकें।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

13 साल से भाजपा में हूं, क्या मैं पार्टी का नहीं?” — भरत चौधरी का जवाब…

13 साल से भाजपा में हूं, क्या मैं पार्टी का नहीं?” — भरत चौधरी का जवाब…

3 weeks ago
“ट्रंपोनॉमिक्स को एक बड़ी आर्थिक आपदा माना जा रहा था। फिर ऐसा क्यों है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब तक ढह कर खाई में नहीं गिरी (कम से कम अभी तक)?”

“ट्रंपोनॉमिक्स को एक बड़ी आर्थिक आपदा माना जा रहा था। फिर ऐसा क्यों है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब तक ढह कर खाई में नहीं गिरी (कम से कम अभी तक)?”

8 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC