लक्सर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। घटना सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल जांच शुरू कर दी गई।
बेहट, सहारनपुर निवासी मेहताब अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल कुंआ खेड़ा स्थित कचरा फैक्ट्री के पास से चोरी हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी पारस वर्मा को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी पारस वर्मा केशव नगर सोसाइटी रोड का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।




