कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने उन्हें गैर-भाजपाई पृष्ठभूमि का बताने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका जुड़ाव लंबे समय से भाजपा की विचारधारा से रहा है।
भरत चौधरी ने कहा कि वह पहले विद्यार्थी परिषद के सदस्य रह चुके हैं और वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं और क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार दो बार चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “मैं 13 साल से भाजपा में हूं, क्या इतने समय में मैं भाजपा का नहीं हुआ?” साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सरकार के कानून के अनुसार, यदि किसी संपत्ति पर 12 साल तक अधिकार बना रहता है, तो वह उस व्यक्ति की मानी जाती है।




