चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां पिछले साल की तरह इस बार भी 20 काउंटर लगाए जाएंगे। इनमें महिलाओं और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।
10 अप्रैल तक तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन केंद्र पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल के अनुसार 10 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।




