• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Dehradun

राजपुर रोड स्थित डायब्लो बार में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, बीएससी छात्र गंभीर रूप से घायल

by Uttar Akhand Jan Manch
August 10, 2025
in Dehradun
0
राजपुर रोड स्थित डायब्लो बार में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, बीएससी छात्र गंभीर रूप से घायल
Sponsor Name
Sponsor Name

देहरादून। राजपुर रोड स्थित डायब्लो बार एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलीकांड में घायल युवक बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है, जिसके सिर में गोली फंसी हुई है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Sponsor Name

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 घंटे के भीतर आरोपी युवक को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है।


विवाद से लेकर फायरिंग तक की पूरी घटना

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, संभव गुरुंग (19 वर्ष), निवासी अनारवाला, शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ राजपुर रोड स्थित डायब्लो बार में पार्टी करने गया था। रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच बार में मौजूद गौतम अहलावत (पुत्र पवन अहलावत, निवासी ग्राम साहवली, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर) और उसके दोस्तों के साथ संभव और उसके साथियों का विवाद हो गया।

विवाद बार से बाहर सड़क तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान संभव के करीब 10-12 दोस्त और मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गौतम अहलावत अपनी कार से पिस्टल निकाल लाया और संभव पर फायर कर दिया।


चेकिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद आरोपी गौतम अहलावत आसानी से देहरादून से मुजफ्फरनगर तक फरार हो गया, जिससे पुलिस की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वायरलेस के माध्यम से सभी चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर निकल गया।


संभव की हालत गंभीर, सिर में फंसी है गोली

संभव देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित एक कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। फायरिंग के बाद उसके दोस्तों ने उसे तुरंत मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार गोली उसके सिर के पिछले हिस्से में फंसी हुई है और हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में घायल छात्र के चाचा दीपराज गुरुंग की तहरीर पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


‘प्रधान जी’ लिखी फॉर्च्यूनर से आया था आरोपी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गौतम जिस काले रंग की फॉर्च्यूनर कार से देहरादून आया था, वह उसके किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है। कार पर वीआईपी नंबर है और पीछे ‘प्रधान जी’ लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गौतम के परिवार में कोई ग्राम प्रधान है, और यह कार उसी की बताई जा रही है।


पिस्टल नहर में फेंकी, अब भी बरामद नहीं

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गौतम अहलावत ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को उसने मुजफ्फरनगर जाते समय रास्ते में एक नहर में फेंक दिया था। पुलिस अब उस पिस्टल की तलाश में जुटी है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

राजस्थान में बारिश का कहर: उफनते बांध से सवाई माधोपुर में बना विशाल गड्ढा; गाँव डूबे, सड़कें बह गईं, लोग छतों पर फंसे

राजस्थान में बारिश का कहर: उफनते बांध से सवाई माधोपुर में बना विशाल गड्ढा; गाँव डूबे, सड़कें बह गईं, लोग छतों पर फंसे

8 months ago
विक्रम शर्मा हत्याकांड: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान…

विक्रम शर्मा हत्याकांड: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान…

2 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC