• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Dehradun

छात्रा को रौंदने वाली कार की पहचान हुई, युवती अब भी कोमा में; ब्रेन सर्जरी हुई

by Uttar Akhand Jan Manch
October 31, 2025
in Dehradun
0
छात्रा को रौंदने वाली कार की पहचान हुई, युवती अब भी कोमा में; ब्रेन सर्जरी हुई
Sponsor Name
Sponsor Name

देहरादून। देहरादून के सरोवर होटल के पास 23 अक्टूबर को 19 वर्षीय एलएलबी छात्रा प्रज्ञा सिंह को टक्कर मारकर फरार हुई कार की पहचान हो गई है। जांच में पता चला है कि वह कार रुड़की की है। पुलिस अब चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार एक बुजुर्ग व्यक्ति चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि तफ्तीश जारी है और आरोपी की पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sponsor Name

छात्रा की हालत बेहद नाजुक, ब्रेन सर्जरी के बाद 48 घंटे अहम

प्रज्ञा सिंह की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बीते पांच दिनों से वह बेहोश हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। बुधवार को अंदरूनी रक्तस्राव बढ़ने के कारण उनका ब्रेन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अगले 48 घंटे उनकी जिंदगी के लिए बेहद नाजुक हैं। प्रज्ञा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। घटना के दिन वह दिल्ली से लौट रही थीं, तभी सरोवर होटल के सामने एक तेज रफ्तार काली कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

सात काली कारों की जांच के बाद असली आरोपी तक पहुंची पुलिस

पटेल नगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय प्रज्ञा के साथ उनका 13 वर्षीय छोटा भाई भी मौजूद था। घटना शाम 4 से 4:15 बजे के बीच हुई। बच्चा हादसे के बाद से सदमे में है और सिर्फ इतना बता पाया कि एक बड़ी काली कार ने उसकी बहन को टक्कर मारी। इस सुराग के आधार पर कारगी चौक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सात काली कारों की पहचान की गई और जांच के बाद असली कार रुड़की में मिली।

पिता की पहले ही सड़क हादसे में मौत, मां की आंखों का तारा है प्रज्ञा

प्रज्ञा की मां आशा सिंह ने बताया कि उनके पति की 2013 में दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने तीन बच्चों के साथ 2015 में देहरादून आकर नया जीवन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा उनकी सबसे बड़ी बेटी और एकमात्र सहारा है। कम उम्र में ही वह परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने लगी और पढ़ाई में भी अव्वल रही। अब उसकी ऐसी हालत देखकर मां का दिल बैठा जा रहा है। वह अस्पताल में बेटी के साथ रुकी हैं और 13 वर्षीय बेटे को घर पर अकेला छोड़ रखा है। उनका एक और बेटा हॉस्टल में रहता है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

2 months ago
Demand for Bonus and DA for Employees Before Diwali

Demand for Bonus and DA for Employees Before Diwali: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

6 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC