• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Dehradun

देहरादून में घने कोहरे का कहर, जनजीवन और उड़ानें प्रभावित, येलो अलर्ट जारी…

by Uttar Akhand Jan Manch
December 29, 2025
in Dehradun, Lifestyle
0
देहरादून में घने कोहरे का कहर, जनजीवन और उड़ानें प्रभावित, येलो अलर्ट जारी…
Sponsor Name
Sponsor Name

देहरादून। देहरादून जिले में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देहरादून एयरपोर्ट पर भी कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे कई उड़ानें प्रभावित रहीं। सुबह आठ से 10 बजे के बीच आने वाली इंडिगो की अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर से आने वाली उड़ानें, साथ ही एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं।

Sponsor Name

देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार सुबह भी कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ी, जिन्हें कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाना पड़ा।

कम दृश्यता के चलते सुबह की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके अलावा रविवार शाम जयपुर और मुंबई से देहरादून आ रही दो उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा। फिलहाल क्षेत्र में अभी भी घना कोहरा बना हुआ है।

30-31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर के साथ ही एक और दो जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 29 दिसंबर को दून समेत छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी मौत की वजह: महिला और बेटे की हत्या का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…

फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी मौत की वजह: महिला और बेटे की हत्या का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…

1 month ago
Why is the Kedar Sabha upset?: मुकेश अंबानी ने किए केदारनाथ के दर्शन, दिया 10 करोड़ का दान

Why is the Kedar Sabha upset?:मुकेश अंबानी ने किए केदारनाथ के दर्शन, दिया 10 करोड़ का दान

6 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC