• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

नए साल पर हरिद्वार में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस अलर्ट, विशेष ट्रैफिक प्लान लागू…

by Uttar Akhand Jan Manch
December 29, 2025
in Haridwar, Lifestyle, Travel, Uttarakhand
0
नए साल पर हरिद्वार में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस अलर्ट, विशेष ट्रैफिक प्लान लागू…
Sponsor Name
Sponsor Name

हरिद्वार। हरिद्वार में नए साल के जश्न के दौरान उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात और पार्किंग प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 30 दिसंबर की रात 12 बजे से प्रभावी होगी।

Sponsor Name

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें और यातायात सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि भीड़ अधिक होने की स्थिति में दूसरे राज्यों से आने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा, ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने। ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों के लिए चीला मार्ग को केवल एक्जिट रूट के रूप में उपयोग किया जाएगा।

चंडी चौक क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन के माध्यम से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा। टोल प्लाजा पर अत्यधिक दबाव की स्थिति में नहर पटरी के माध्यम से वाहनों की निकासी कराई जाएगी।

देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहण्ड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज और गुरुकुल कांगड़ी मार्ग से शहर में प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

इन वाहनों की पार्किंग अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में कराई जाएगी। अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नारसन से लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर के वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि पार्किंग बैरागी कैंप में होगी।

मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी होते हुए चंडी चौक तक लाया जाएगा, जबकि भारी वाहनों को 4.2 डायवर्जन की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं देहरादून और ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म और रायवाला मार्ग निर्धारित किया गया है, जिनकी पार्किंग लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में की जाएगी।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

रुड़की में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई अहम बैठक…

रुड़की में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई अहम बैठक…

5 months ago
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान में और गिरावट की संभावना

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान में और गिरावट की संभावना

6 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC