• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Saturday, April 18, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

रुड़की में डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

by Uttar Akhand Jan Manch
January 10, 2026
in Crime, Haridwar, Uttarakhand
0
रुड़की में डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की:- कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में डीएवी कॉलेज के बाहर देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच अचानक कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई देने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट होती दिखाई दे रही है।

Sponsor Name


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला कर रहे हैं। इसी दौरान अचानक गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन जाती है। वीडियो में एक युवक को सड़क पर गिरते हुए भी देखा जा सकता है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है।


हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।


इस मामले में सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच झगड़ा होना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक युवक के सड़क पर गिरने का दृश्य भी सामने आया है। फायरिंग को लेकर फिलहाल वीडियो में केवल गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है, जबकि गोली चलते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, गैरसैंण विधानसभा निर्माण व विकास योजनाओं को दी 227.73 करोड़ की मंजूरी

सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, गैरसैंण विधानसभा निर्माण व विकास योजनाओं को दी 227.73 करोड़ की मंजूरी

3 months ago
50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई सुपरवाइजर, रुड़की में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप…

50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई सुपरवाइजर, रुड़की में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप…

3 weeks ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC