• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Nanital

हल्द्वानी में 22 वर्षीय होनहार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

by Uttar Akhand Jan Manch
January 11, 2026
in Nanital, Uttarakhand
0
हल्द्वानी में 22 वर्षीय होनहार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम
Sponsor Name
Sponsor Name

हल्द्वानी:- शहर से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहाँ पढ़ाई में मेधावी और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद माने जा रहे 22 वर्षीय युवक सचिन पलड़िया का शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब काफी देर तक कमरे का दरवाज़ा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाज़ा खोलने पर सचिन अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sponsor Name


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सचिन पलड़िया मूल रूप से ग्राम सभा पिन्नौरा ट्यूना, छोटा कैलाश क्षेत्र का निवासी था और उसके पिता हरिश्चंद्र पलड़िया हैं। सचिन वर्तमान में हल्द्वानी के छड़ैल क्षेत्र में अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने यहीं से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की थी। पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रहे सचिन ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और प्रदेश स्तर पर 23वीं रैंक हासिल की थी।


इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा के लिए वह बनारस स्थित विश्वविद्यालय गया, जहाँ वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार सचिन देश सेवा का सपना देखता था और इसी उद्देश्य से उसने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। परिवार को उससे भविष्य को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

नाबालिग प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट – पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई गुत्थी..

नाबालिग प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट – पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई गुत्थी..

8 months ago
#Roorkee में मंदिर और दरगाह में एक साथ हुई चोरी – सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, चौंकाने वाली घटना

#Roorkee में मंदिर और दरगाह में एक साथ हुई चोरी – सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, चौंकाने वाली घटना

8 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC