• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Crime

जमीन घोटाले के आरोपों के बीच किसान की मौत, 27 प्रॉपर्टी डीलर और पुलिस अफसरों पर सवाल

by Uttar Akhand Jan Manch
January 12, 2026
in Crime, Nanital, Uttarakhand
0
जमीन घोटाले के आरोपों के बीच किसान की मौत, 27 प्रॉपर्टी डीलर और पुलिस अफसरों पर सवाल
Sponsor Name
Sponsor Name

हल्द्वानी के काशीपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसान सुखवंत सिंह ने चार करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले शनिवार दोपहर सुखवंत सिंह फेसबुक पर लाइव आए थे और करीब 4 मिनट 54 सेकेंड का वीडियो जारी कर अपने साथ हुई जमीन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की पूरी जानकारी साझा की। वीडियो में उन्होंने बताया कि जमीन के सौदे में उनके साथ धोखा किया गया और इस पूरे मामले में 27 प्रॉपर्टी डीलरों के साथ-साथ तीन पुलिस अधिकारियों को भी उन्होंने जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद देर रात वह गौलापार क्षेत्र में एक होटल में ठहरे, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनका फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है।

Sponsor Name

फेसबुक लाइव के दौरान सुखवंत सिंह ने कहा कि वह एक किसान हैं और उनके साथ जमीन के नाम पर चार करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ है। उन्होंने बताया कि सौदे के समय उन्हें जो जमीन दिखाई गई थी, रजिस्ट्री के दौरान उसके स्थान पर दूसरी जमीन दी गई। आरोप है कि इस लेनदेन में उनसे तीन करोड़ रुपये नकद और एक करोड़ रुपये बैंक खाते के माध्यम से लिए गए। सुखवंत सिंह ने कहा कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर आईटीआई थाना पहुंचे तो वहां उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित गिरोह ने पुलिस को पैसे दिए, जिस कारण उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

सुखवंत सिंह ने वीडियो में यह भी बताया कि उन्होंने आईटीआई थाना, पैगा चौकी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन इसके बावजूद चार महीने तक उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उन्हें झूठा करार दिया गया। इसी पीड़ा के बीच उन्होंने मरने के बाद पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।


वीडियो में सुखवंत सिंह ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें केवल न्याय चाहिए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि उनके साथ जो हुआ, वैसी स्थिति किसी और के साथ न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों पर उन्होंने आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें किसी भी स्तर पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए। मामले में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक लाइव में पत्नी और बेटे के साथ जान देने की बात कही थी। उनकी पत्नी प्रदीप कौर और बेटे गुरुसहेज को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के अनुसार दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

परमेंद्र सिंह डोबाल ने देहरादून में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

परमेंद्र सिंह डोबाल ने देहरादून में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

2 months ago
हरिद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन, घेराव से पहले पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन, घेराव से पहले पुलिस ने लिया हिरासत में

3 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC