• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Dehradun

कुंवर प्रणव चैंपियन के आरोपों पर गणेश गोदियाल का पलटवार, ‘महेंद्र भट्ट भी थे मौजूद’…

by Uttar Akhand Jan Manch
February 26, 2026
in Dehradun, Politics, Uttarakhand
0
कुंवर प्रणव चैंपियन के आरोपों पर गणेश गोदियाल का पलटवार, ‘महेंद्र भट्ट भी थे मौजूद’…
Sponsor Name
Sponsor Name

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाए गए। चैंपियन ने आरोप लगाया कि वर्ष 2002 में गोदियाल उन्हें मुंबई के एक डांस क्लब में लेकर गए थे तथा हरक सिंह रावत से जुड़े ‘जैनी प्रकरण’ का भी उल्लेख किया।

Sponsor Name

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए गोदियाल ने कहा कि 2002-03 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस विधायकों की ड्यूटी लगी थी और सभी एक ही विमान से मुंबई गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों दलों के विधायकों ने दावत की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले घर पर पार्टी का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन कई विधायकों के आग्रह पर घर के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजन किया गया।

गोदियाल के अनुसार भोजन के दौरान चैंपियन ने कहा कि “मुंबई आए हैं तो नाच-गाना होना चाहिए।” इसके बाद एक अन्य क्लब में व्यवस्था की गई, जहां महिला और पुरुष डांस कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई अनैतिकता नहीं थी। गोदियाल ने कहा कि 24 साल बाद इस प्रकार के आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है और उस कार्यक्रम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी गवाह हैं।

विद्वेष की राजनीति पर हरीश रावत की टिप्पणी, हरक सिंह रावत ने भी दिया जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तराखंड एक छोटा राज्य है, जहां जातीय, धार्मिक, भाषाई या क्षेत्रीय विद्वेष की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्वेष की राजनीति बढ़ती है तो यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने स्वस्थ, परिश्रम आधारित और प्रतिस्पर्धी राजनीति अपनाने की अपील की।

वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भी चैंपियन के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 2007 से 2012 के दौरान उन्होंने चैंपियन के साथ काम किया है और वे भली-भांति जानते हैं कि परिस्थितियां क्या थीं। 2012 के ‘जैनी प्रकरण’ के बाद भी वे भारी मतों से चुनाव जीते, जो जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाज इस तरह के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

राजाजी टाइगर रिजर्व में ट्रेन हादसा, शिशु हाथी की मौत…

राजाजी टाइगर रिजर्व में ट्रेन हादसा, शिशु हाथी की मौत…

5 months ago
BCCI Ka Historic Announcement: Rs.51 Crore Reward for Women’s World Cup Champions, Deepti Sharma Created History

BCCI Ka Historic Announcement: Rs.51 Crore Reward for Women’s World Cup Champions, Deepti Sharma Created History

6 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC