भगवानपुर (हरिद्वार)।
गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक वाहन में परिवहन करने के मामले में थाना भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जिले में गोवंशीय पशुओं को वाहनों में क्रूरता से ले जाने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09 मार्च 2026 को थाना भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलावलपुर के पास एक छोटे हाथी (वाहन) को रोककर जांच की।
वाहन चालक ने अपना नाम सलीम पुत्र मोहम्मद इखलाक, निवासी ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। वाहन के डाले की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था।
मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गोवंशीय पशुओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सलीम को हिरासत में लेते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी का नाम-पता:
सलीम पुत्र मोहम्मद इखलाक, निवासी ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी
अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल
कांस्टेबल आसिफ




