• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Friday, April 17, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

रुड़की नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, वार्ता बेनतीजा…

by Uttar Akhand Jan Manch
March 12, 2026
in Haridwar, Politics
0
रुड़की नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, वार्ता बेनतीजा…
Sponsor Name
Sponsor Name

रुड़की नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच हुई लंबी वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए मेयर और नगर आयुक्त खुद मैदान में उतर आए और झाड़ू उठाकर सफाई अभियान चलाया।

Sponsor Name

बुधवार को महापौर अनीता अग्रवाल, मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी, सफाई आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल और कई पार्षदों ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर चर्चा की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर मंथन हुआ, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी और वार्ता बेनतीजा रही।

नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद सफाई कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

देर शाम नगर आयुक्त राकेश तिवारी, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुद झाड़ू उठाकर नगर निगम कार्यालय और परिसर में सफाई अभियान चलाया। साथ ही आम जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से लगातार संवाद जारी है और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल्द ही हड़ताल समाप्त हो सके और शहर की सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सके।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, गिरफ्तार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को हटाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन बिल पर कहा – ‘नैतिकता के मापदंड ऐसे नहीं होते…

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, गिरफ्तार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को हटाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन बिल पर कहा – ‘नैतिकता के मापदंड ऐसे नहीं होते…

8 months ago
झबरेड़ा(रुड़की) में दर्दनाक हादसा: पिता की कार के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत

झबरेड़ा(रुड़की) में दर्दनाक हादसा: पिता की कार के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत

3 months ago

Popular News

  • तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और अभद्रता के आरोप, एसडीएम से शिकायत…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भगवानपुर में कंपनी की लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का धरना…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • वेतन और पीएफ बकाया को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने मंत्री से लगाई गुहार…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC