उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे के दौरान कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और आगामी धार्मिक आयोजनों की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर संत समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों संग की बैठक
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित राज्य अतिथि गृह दाम कोठी पहुंचे, जहां उन्होंने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री कनखल स्थित आश्रम पहुंचे और शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।




