हरिद्वार में आज से ऑल इंडिया इन्विटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। टूर्नामेंट का आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा प्रेम नगर आश्रम में किया जा रहा है।
देशभर की टीमें ले रहीं हिस्सा, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आई महिला और पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के मौके पर मंत्री सुबोध उनियाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है।




