रुड़की के भगवानपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने गोवंश के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस ने तीन छोटे हाथी (वाहनों) से कुल 7 गोवंशीय पशुओं को सकुशल बरामद किया, जिन्हें बेहद दयनीय हालत में क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। पहली कार्रवाई में कस्बा भगवानपुर में चेकिंग के दौरान एक वाहन से 2 गोवंश बरामद किए गए।
7 आरोपी गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज
दूसरी कार्रवाई में शिकायत के आधार पर दो अन्य वाहनों से 5 गोवंश को मुक्त कराया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
बरामद किए गए सभी गोवंश का मौके पर ही चिकित्सा अधिकारी द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया, ताकि उनकी स्थिति का सही आकलन किया जा सके। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।




