कोतवाली मंगलौर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरपुरा गांव में झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पीरपुरा गांव में कुछ व्यक्ति आपसी विवाद के चलते झगड़ा कर रहे थे और मारपीट पर उतारू हो गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार विवाद करते रहे।
स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने लिया एक्शन
स्थिति को गंभीर होते देख और किसी बड़े संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इकबाल, अफजाल, इखलाक और इकराम, निवासी ग्राम पीरपुरा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो मामला गंभीर रूप ले सकता था।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।




