देहरादून के राजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फायरिंग कांड में शामिल तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना एक बार में हुए विवाद के बाद शुरू हुई, जहां दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पीछा करने की स्थिति बन गई। इसी दौरान हुई फायरिंग में एक बुजुर्ग को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।




