ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में यूजेवीएन लिमिटेड ने स्काई हॉप कंपनी के सहयोग से सी-प्लेन का सफल ट्रायल किया। विशेषज्ञों की निगरानी में 19 सीटर सी-प्लेन ने गंगा के जल पर सुरक्षित लैंडिंग की और दो बार सफलतापूर्वक उड़ान भी भरी।
इस सफल परीक्षण के बाद ऋषिकेश में पर्यटन के नए द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। राफ्टिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर इस क्षेत्र में अब सी-प्लेन भी एक बड़ा आकर्षण बन सकता है, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।




