हरिद्वार में धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र में चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को गुमराह करने वाले 30 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को निशाना बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान के नाम पर ठगी करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे फर्जी बाबाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो सके।




