रूड़की:
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न तथा लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने उन्हें देश की एक महान और दृढ़ नेतृत्व वाली नेता बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में विश्व मंच पर भारत की नई पहचान बनाई। उन्होंने तटस्थ देशों का नेतृत्व कर भारत को शीत युद्ध की राजनीति से अलग दिशा दी और विश्व शक्तियों के सामने भारत की स्वायत्त नीति को मजबूती दी। उनके शासनकाल में परमाणु शक्ति, अंतरिक्ष कार्यक्रम और कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की गईं। देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने भी इंदिरा गांधी को महान नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीणा आनंद, अजय चौधरी, मदन पाल भड़ाना, पीसीसी सदस्य अता उर रहमान, संजय गुड्डू, पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, सुधीर चौधरी, सुभाष, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, सरदार प्रदीप सिंह, भूषण त्यागी, मोहित त्यागी, नवीन जैन, नीरज अग्रवाल, कमल मित्तल, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, राजा चौधरी एडवोकेट, वैभव सैनी, यासमीन खान, पंकज सोनकर, पंकज त्यागी, अजय राठौर, हेमेंद्र चौधरी, अजय भाई, डॉ. इरशाद मीर, जावेद तारिक, विशाल सहगल, नितिन त्यागी एडवोकेट, मोनू त्यागी, लवी त्यागी, हिमांशु चौधरी, गौरव शर्मा, डीपी गुप्ता, अमरदीप पोर्हीवाल, फैजान कुरैशी, मिंटू जायसवाल, नन्द लाल यादव सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



