• Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
NEWSLETTER
UK Jan Manch
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
  • Home
  • Uttarakhand
    • Almora
    • Bageshwar
    • Chamoli
    • Champawat
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nanital
    • Pauri Garhwal
    • Pithoragarh
    • Rudraprayag
    • Tehri Garhwal
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarkashi
  • National
  • Politics
  • Business
  • Science
  • Tech
  • Lifestyle
  • Sports
  • Entertainment
  • World
No Result
View All Result
UK Jan Manch
No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World
Home Uttarakhand Haridwar

हाईकोर्ट से राहत के बाद घर पहुंचे सुरेश राठौड़, कांग्रेस और उर्मिला सनावर पर लगाए गंभीर आरोप

by Uttar Akhand Jan Manch
January 9, 2026
in Haridwar, Politics, Uttarakhand
0
हाईकोर्ट से राहत के बाद घर पहुंचे सुरेश राठौड़, कांग्रेस और उर्मिला सनावर पर लगाए गंभीर आरोप
Sponsor Name
Sponsor Name

हरिद्वार:- अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में उत्तराखंड हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक मिलने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पहुँचे। घर पहुँचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपना पक्ष रखा और पूरे विवाद के लिए उर्मिला तथा कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरी आस्था है। न्याय की उम्मीद में वे दो बार गोलू देवता के मंदिर भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोलू देवता न्याय के देवता हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी। राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे भगवा वस्त्र धारण नहीं करेंगे।

Sponsor Name


सुरेश राठौड़ ने उर्मिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने समाज को गुमराह किया है और एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन्हें और उनके साथियों को फँसाने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में कांग्रेस की भी भूमिका रही है और राजनीतिक उद्देश्य से उन्हें बदनाम किया गया। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि रविदास पीठ को बदनाम करने का प्रयास किया गया, जबकि उन्होंने किसी के लिए भी आपत्तिजनक या अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया। राठौड़ ने कहा कि यदि किसी मामले में कोई दोषी छूट गया है या कहीं कोई कानूनी कमी है, तो उस पर निर्णय लेने का अधिकार सरकार को है, न कि किसी व्यक्ति विशेष को।

उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। वायरल ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर राठौड़ ने दावा किया कि वे पूरी तरह फर्जी हैं और उन्हें साजिश के तहत फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक किसी भी नेता के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। मामला उस समय फिर चर्चा में आया जब दिसंबर के अंत में उर्मिला सनावर की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में कथित रूप से उर्मिला और सुरेश राठौड़ के मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई गई, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बातचीत का दावा किया गया। इस ऑडियो के वायरल होते ही लगभग तीन साल पुराना यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया।


उल्लेखनीय है कि बहादराबाद थाने में 27 दिसंबर को मुकदमा दर्ज होने के बाद सुरेश राठौड़ करीब 11 दिनों तक फरार बताए गए थे। कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब वे सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। इस बीच भाजपा पहले ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और एसआईटी किसी भी स्तर पर जांच कर सकती है। सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि यदि कहीं कोई चूक पाई जाती है तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुरेश राठौड़ ने दोहराया कि उनकी संवेदनाएँ अंकिता भंडारी के परिवार के साथ हैं और वे चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

Uttar Akhand Jan Manch

Uttar Akhand Jan Manch

Recommended

कांग्रेस में कार्यकर्ता कमांडर बनने की चाह, प्रदेश अध्यक्ष टीम गठन में अटकलें…

कांग्रेस में कार्यकर्ता कमांडर बनने की चाह, प्रदेश अध्यक्ष टीम गठन में अटकलें…

3 days ago
मकर संक्रांति स्नान पर्व को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

मकर संक्रांति स्नान पर्व को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

2 months ago

Popular News

  • Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    Pushkar Singh Dhami: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Uttarakhand Power Corporation Limited ने 104.57 करोड़ रुपये के बकाए की सूची की सार्वजनिक…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अमेरिका–ईरान तनाव पर रूड़की में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मंगलौर कोतवाली में किसानों का धरना, ट्यूबवेल मोटर चोरी पर आक्रोश…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खानपुर की सियासत गरमाई: उमेश कुमार के समर्थन में सर्व समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Advertise
  • Careers
  • Legal
  • Terms
  • Privacy
mail@ukjanmanch.com

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC

No Result
View All Result
  • National
  • Sports
  • Entertainment
  • World

© 2025 Uttar Akhand Jan Manch LLP | All Rights Reserved | AskMid Investment Group | 13 Group LLC